विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

Karnataka 2nd PUC Board Exam 2022: 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, पूरी डेट शीट देखें

Karnataka 2nd PUC Board Exam 2022: कर्नाटक सेकेंड पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2022 ने 12वीं की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से टाइम टेबल देख सकते हैं.

Karnataka 2nd PUC Board Exam 2022: 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, पूरी डेट शीट देखें
नई दिल्ली:

Karnataka 2nd PUC Board Exam 2022: कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने कर्नाटक सेकेंड पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2022 की 12वीं परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दिए हैं. आधिकारिक सूचना के अनुसार 12वीं की वार्षिक परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट (अस्थायी समय सारणी) जारी की गई है. ये परीक्षाएं 16 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएंगी. पहले दिन मैथमेटिक्स, एजुकेशन एंड बेसिक मैथ के पेपर से परीक्षा शुरू होगी और आखिरी दिन इंग्लिश के पेपर के साथ समाप्त होगी. छात्र परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए डिपार्टमेंट ऑफ प्री यूनिवर्सिटी एजुकेशन, कनार्टक की वेबसाइट  https://pue.kar.nic.in देखें.

कर्नाटक सेकेंड पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें कि बोर्ड ने परीक्षा की संभावित तिथि की घोषणा की है, परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव हो सकता है. 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट के अनुसार पेपर 4 मई 2022 को खत्म होंगे.इस बीच परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट चेक करते रहें. 

कर्नाटक सेकेंड पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2022 टाइम टेबल (Karnataka 2nd PUC Board Exam 2022 Time Table) 
16 अप्रैल 2022- मैथमेटिक्स, एजुकेशन, बेसिक मैथ
18 अप्रैल 2022- पोलिटिकल साइंस, स्टेटिक्स
19 अप्रैल 2022- इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस
20 अप्रैल 2022- हिस्ट्री, फिजिक्स
21अप्रैल 2022- तमिल, तेलगु, मलायलम, मराठी, उर्दू, संस्कृत, अरेबिक, फ्रेंच
22 अप्रैल 2022- लॉजिक, बिजनेस स्टडीज
23 अप्रैल 2022- कारनेटिक म्यूजिक, हिन्दुस्तानी म्यूजिक, साइकोलॉजी, केमिस्ट्री
25 अप्रैल 2022- इकोनॉमिक्स
26 अप्रैल 2022- हिंदी
28 अप्रैल 2022- ऑपशनल कन्नड, अकाउंटेंसी, जियोलॉजी, होम साइंस
29 अप्रैल 2022- कन्नड
30 अप्रैल 2022- साइकोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस
2 मई 2022- जियोग्राफी, बायोलॉजी
4 मई 2022- इंग्लिश

ऑफलाइन परीक्षा (Offline Exam)
COVID-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा की पूरी जानकारी बोर्ड बाद में देगा. 

परीक्षा का समय (Timing)
कर्नाटक सेकेंड पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2022 सुबह की पाली में होगी. परीक्षा सुबह 10: 30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. प्रैक्टिकल परीक्षा और टाइमिंग के लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक सूचना देखें. 

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से टाइम टेबल देख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka 2nd PUC Time Table, Board Exams 2022, Department Of Pre University Education, Karnataka, Class 12 Date Sheet, Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com