मुंबई के चिन्मय मूरजानी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) (जेईई) मेन 2022 के पहले सत्र में 99.956 पर्सेंटाइल का स्कोर हासिल किया है. अब उनका नाम टॉप छात्रों में शामिल है, लेकिन वे अपने परिणाम से नाखुश नजर आ रहे हैं और अब वह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दोबारा देना चाहते हैं. 17 वर्षीय चिन्मय मूरजानी का कहना है कि वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे सत्र में भी भाग लेना चाहते हैं, जिसका आयोजन 21 जुलाई से होने जा रहा है. दोबारा से परीक्षा में उपस्थित होकर देखना चाहते हैं कि क्या वे पिछले बार से बेहतर प्रदर्शन कर सकते है या नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2020 में, अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने के तुरंत बाद, उन्होंने अपनी जेईई मेन की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्हें हमेशा से इंजीनियरिंग का शौक रहा है और अब वह जेईई एडवांस में सफल होने और देश के सर्वश्रेष्ठ आईआईटी में से एक में एडमिशन लेने की इच्छा रखते हैं.
चिन्मय मूरजानी की स्ट्रेटेजी
परीक्षा की तैयारी के दौरान वे डिटेल्ड नोट्स बनाते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि उन्होंने समय पर सिलेबस को पूरा किया है या नहीं. चिन्मय पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल किया करते थे और हर हफ्ते दो - तीन मॉक टेस्ट देकर अभ्यास किया करते थे. इसके अलावा, वे कोचिंग इंस्टिट्यूट के लाइव डाउट सॉल्विंग क्लासेस में भी भाग लिया करते थे.
Sarjana Yadav: सर्जना यादव बिना कोचिंग के कैसे बनी IAS, जानिए उनके सक्सेस का फार्मूला
चिन्मय मूरजानी (Chinmay Moorjani) की मां एक गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता एक आर्किटेक्ट के रूप में कार्य करते हैं. इसके अलावा, उनकी एक छोटी बहन है जो कक्षा 8 की छात्रा है. चिन्मय ने सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त संस्थान “Ryan International School” से 12वीं किया है.
10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल करने के बाद अब वर्तमान में 12वीं के नतीजे का इंतजार कर रहे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं