UP Best College 2025 in Hindi : हर स्टूडेंट के दिमाग में 12वीं पास करने के बाद क्या करे, किस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले और कौन सा कोर्स बेस्ट होगा, जैसे सवाल दिमाग में चलते रहते हैं. छात्र की चिंता तब और बढ़ जाती है जब कम फीस में अच्छी पढ़ाई करनी होती है. अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और किसी बढ़िया कॉलेज और यूनिवर्सिटी की तलाश कर रहे हैं, तो फिर हम आपके लिए शीर्ष 5 विश्विद्यालय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप कम पैसे में अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि हम जिनके नाम बताने जा रहे हैं वहां से पढ़ाई करके निकलने वाले छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट मिलती है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं....
बिना एक रुपए खर्च किए सीखिए Rocket Science, IIT करा रहा है Free कोर्स, यहां जानिए सारी डिटेल
यूपी की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट-Top 5 Colleges in UP
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसीबनारस हिंदू विश्वविद्यालय देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक है. यहां पर कई विषयों में डिग्री प्राप्त कर सकते हैं. यही नहीं बीएचयू में आप प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज भी कर सकते हैं, जिसे आप कम पैसे में करके अच्छा प्लेसमेंट पा सकते हैं. आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in विजिट करके कोर्सेज से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उत्तर प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी को पूरब का ऑक्सफोर्ड भी कहते हैं. यहां पर भी आप कम फीस में अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं. कोर्स, फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए आप www.allduniv.ac.in विजिट कर सकते हैं.
लखनऊ यूनिवर्सिटी, लखनऊउत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ की लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी आप कम फीस में दाखिला ले सकते हैं. इस विश्वविद्यालय में 150 कोर्सेज हैं, जैसे आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग आदि. इस विश्वविद्यालय में प्रवेश आप यूजीईटी (UGET) और अन्य एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से ले सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप www.lkouniv.ac.in विजिट कर सकते हैं.
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU), कानपुरCSJMU से भी आप 12वीं के बाद पढ़ाई कर सकते हैं. यहां ग्रेजुएट को 3 से 4.5 लाख रुपये और पोस्टग्रेजुएट को 6 लाख रुपये तक की नौकरी मिल सकती है.
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDUGU)(DDUGU) में भी आप 12वीं के बाद एडमिशन लेकर कम फीस में अच्छी पढ़ाई का सपना पूरा कर सकते हैं. यहां पर ग्रेजुएट को 3.24 लाख रुपये और पोस्टग्रेजुएट को 5.84 लाख रुपये सालाना तक की नौकरी मिलती है. अधिक जानकारी के लिए आप www.ddugu.ac.in विजिट कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं