JEE Main Exam 2021: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मुख्य परीक्षा 2021 (Examination, JEE Main Exam 2021) के चौथे सत्र की परीक्षा आज से शुरू हुई है. सत्र 4 परीक्षा के लिए कुल 7.32 लाख छात्रों ने अपना आवेदन किया था. परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 और 2 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी. JEE MAIN परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो गई है. आइए जानते हैं कैसा रहा पेपर, यहां पढ़ें पूरी एनालिसिस.
केमिस्ट्री सेक्शन
केमिस्ट्री सेक्शन पूरा NCERT पर आधारित था. जो छात्रों का आसान लगा. जिसमें अकार्बनिक और कार्बनिक शाखाओं से समान संख्या में प्रश्न पूछे गए थे. संख्यात्मक मूल्य आधारित खंड में अधिकांश प्रश्न भौतिक रसायन विज्ञान से थे. NDTV से बात करते हुए छात्रों ने कहा, कुल मिलाकर, आसान पेपर था जिसे 3 घंटे में हल किया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फिजिक्स सेक्शन
फिजिक्स का पेपर भी कई छात्रों के लिए मध्यम कठिनाई स्तर का था. सभी प्रमुख अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे - ऑप्टिक्स से 3 प्रश्न, मैकेनिक्स से 5 प्रश्न, थर्मोडायनामिक्स से 4 प्रश्न और आधुनिक भौतिकी से 5 प्रश्न पूछे गए थे. संख्यात्मक प्रकार के प्रश्न सैद्धांतिक प्रश्नों की तुलना में संख्या में अधिक थे और लगभग सभी संख्यात्मक सरल सूत्र आधारित प्रश्न थे.
मैथेमेटिक्स सेक्शन
यह सेक्शन सबसे कठिन था. परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के अनुसार, कैलकुलस आधारित एकीकरण, संभाव्यता, सांख्यिकी से प्रश्न कठिन थे. बता दें, कैलकुलस आधारित integration, probability, statistics प्रश्न कठिन थे.
परीक्षा का समय
जेईई मेन परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं