JEE Main 2024 Session 2 Exam City Slip: देश में इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेन का दूसरा सत्र अप्रैल में शुरू होने जा रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2024 सत्र 2 (JEE Main 2024 ) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा के दूसरे सत्र के लिए पंजीकरण कराया है, वे जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन 2024 सेशन 2 सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा. इस स्लिप से उम्मीदवार को परीक्षा केन्द्र किस शहर में स्थित है, इसका पता चलता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई मेन एग्जाम 2024 सिटी स्लिप में परीक्षा शहर, तिथि और समय का जानकारी होती है. हालांकि फाइनल परीक्षा का पता और विवरण जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 सत्र 2 के साथ जारी किया जाएगा. एनटीए जल्द ही जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा.
जेईई मेन 2024 का अप्रैल सत्र
एनटीए 4 से 15 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2024 आयोजित करेगा. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. बता दें कि जेईई मेन 2024 सत्र 1 की परीक्षा जनवरी में हुई थी, जिसका रिजल्ट फरवरी में घोषित किया गया था. इस साल सत्र 1 परीक्षा में 23 उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल मिले थें. जेईई मेन 2024 सत्र 1 की परीक्षा देश में 300 शहरों और बाहर 25 शहरों में की गई थी.
जेईई मेन 2024 सत्र 2 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें | How to download JEE Main 2024 Session 2 Exam City Slip?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर जेईई मेन सिटी इंटिमेशन 2024 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद लॉगिन पेज पर दिखाई देगा.
आईआईटी जेईई मुख्य आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं