JEE Main 2024 Admit Card Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मुख्य 2024 सत्र 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 4, 5 और 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं ( JEE Main 2024) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड करना होगा. एडमिट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा. 4 से 6 अप्रैल से जेईई मेन का पेपर 1 यानी बीई/ बीटेक के लिए परीक्षा होनी है.
CBSE बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम
जेईई मेन का दूसरा सत्र शुरू होने वाला है. जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम के साथ टेस्ट सेंटर का पूरा पता होगा. सत्र 2 के लिए जेईई मेन सिटी स्लिप 28 मार्च को जारी की गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 सत्र 2 कैसे डाउनलोड करें | How to download JEE Main admit card 2024 session 2?
जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “जेईई मेन्स अप्रैल 2024 सत्र एडमिट कार्ड लिंक” पर क्लिक करें.
अब, आवश्यक विवरण, जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें.
ऐसा करने पर जेईई मेन सत्र 2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं