राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 के चौथे सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण और शुल्क भुगतान लिंक 12 जुलाई, 2021 तक उपलब्ध रहेगा.
जेईई मेन सत्र 4 27 जुलाई से 2 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर नियत समय पर उपलब्ध होगा. इन तीन दिनों के दौरान, जिन्होंने पहले अप्रैल या मई सत्र के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं. चल रही कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए शहरों की संख्या 232 से बढ़ाकर 334 कर दी गई है. हर पाली में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 660 से बढ़ाकर 828 की जाएगी . (सीधे आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
JEE Main March Application Form 2021: कैसे करें आवेदन
चरण 1: जेईई मेन 2021 की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध लिंक पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: अपना विवरण जैसे नाम, शैक्षिक योग्यता, आदि भरें और जेईई मेन पंजीकरण 2021 पूरा करें.
चरण 4: फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें.
चरण 5: जेईई मेन 2021 आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
चरण 6: पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं