विज्ञापन

JEE Main 2026 Correction Window: परीक्षा केंद्र से लेकर नाम तक, अब घर बैठे सुधारें अपने फॉर्म की हर गलती

छात्रों को सुधार करने के लिए JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. यहां लॉगिन करके आप अपनी जरूरी डिटेल्स को एडिट कर सकते हैं.

JEE Main 2026  Correction Window: परीक्षा केंद्र से लेकर नाम तक, अब घर बैठे सुधारें अपने फॉर्म की हर गलती

JEE Main 2026 Session 2  Correction Window :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  JEE Main 2026 Session 2 के लिए 27 फरवरी से एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 'करेक्शन विंडो' खोल दी गई है.  अगर आपने भी JEE Main 2026 Session 2 के लिए अप्लाई किया है और फॉर्म भरते समय आपसे कोई छोटी-मोटी चूक हो गई है, उसे आप आसानी से सुधार सकते हैं. इसके लिए आपको 48 घंटे का समय दिया जा रहा है. 

Correction in Particulars for the Joint Entrance Examination (Main)-2026 Session 2 – Reg.

JEE Main 2026 Session 2  Correction Window : सिर्फ दो दिन का है समय

NTA द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, छात्र 27 और 28 फरवरी को रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं. यह सुविधा सिर्फ एक बार के लिए दी जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी से अपने फॉर्म को चेक करें. इसके बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा.

JEE Main 2026 Session 2  Correction Window : कहां और कैसे करें सुधार?

छात्रों को सुधार करने के लिए JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. यहां लॉगिन करके आप अपनी जरूरी डिटेल्स को एडिट कर सकते हैं. ध्यान रहे कि सुधार के दौरान अगर आप कैटेगरी बदलते हैं या कोई नया पेपर जोड़ते हैं, तो आपको अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है. यह फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए जमा की जा सकती है.

JEE Main 2026 Session 2  Correction Window : आप किन चीजों में कर सकते हैं बदलाव?

  • आप अपना नाम, पिता का नाम या माता का नाम बदल सकते हैं.
  •  10वीं और 12वीं क्लास से जुड़ी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं.
  •  आप परीक्षा का शहर, एग्जाम की भाषा (Language) और स्टेट कोड भी बदल सकते हैं.
  •  जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और अपने सिग्नेचर भी अपडेट कर सकते हैं.
  • अगर आप कोई नया पेपर (जैसे Paper 2A या 2B) जोड़ना चाहते हैं या आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो वो भी कर सकते हैं.

नोट: आप अपना मोबाइल नंबर किसी भी हाल में नहीं बदल सकते.

कब होगी परीक्षा?

JEE Main 2026 के दूसरे सेशन की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com