विज्ञापन

IPS Transfer Bihar: भानु प्रताप सिंह को खगड़िया SP पद से हटाया, पत्‍नी से व‍िवाद के कारण चर्चा में

बिहार सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय पटना बुलाया गया है. पत्नी के आरोपों और धरने को लेकर चर्चा में रहे अधिकारी की जगह शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

IPS Transfer Bihar: भानु प्रताप सिंह को खगड़िया SP पद से हटाया, पत्‍नी से व‍िवाद के कारण चर्चा में
ips transfer bihar bhanu pratap singh removed as khagaria sp shailendra singh posted
  • बिहार सरकार ने भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय पटना में तैनात किया है.
  • खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह पारिवारिक विवाद के चर्चा में हैं.
  • शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी नियुक्त किया गया है

IPS Transfer Bihar: बिहार सरकार ने बुधवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह के तबादले की रही. सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया है. भानु प्रताप सिंह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उनकी पत्नी ने महिला थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए थे. पत्नी का आरोप था कि उनके पति उनसे मिलने और बेटी से मुलाकात कराने को तैयार नहीं हैं. हाल ही में धरने पर बैठने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया था.

शैलेन्द्र सिंह बने नए खगड़िया एसपी

सरकार ने शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी नियुक्त किया है. वहीं मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का एसपी बनाया गया है. भानु प्रताप सिंह का तबादला ऐसे समय हुआ है जब उनके पारिवारिक विवाद की चर्चा लगातार बनी हुई है. हालांकि सरकार के तबादला आदेश में किसी कारण का उल्लेख नहीं किया गया है. फिर भी पत्नी के आरोपों और हालिया घटनाक्रम के बीच उनके स्थानांतरण को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है. 

ips transfer bihar bhanu pratap singh

ips transfer bihar bhanu pratap singh

पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित तबादले किए गए हैं.

अपराजित (2020 बैच) को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना से राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस), राजभवन सचिवालय, पटना बनाया गया.
भानु प्रताप सिंह (2021 बैच) को एसपी, खगड़िया से बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया.
शैलेन्द्र सिंह (2021 बैच) को एसपी, शिवहर से एसपी, खगड़िया नियुक्त किया गया.
मोहिबुल्लाह अंसारी (2021 बैच) को नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर से एसपी, शिवहर बनाया गया.
कुमारी ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.


यह भी पढ़ें- बिहार के IPS भानु प्रताप का पारिवारिक विवाद पहुंचा CM आवास तक, पत्नी पूजा सिंह धरने पर बैठी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Bihar, Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com