विज्ञापन

IPS अनुष्ठा कालिया ने पाक‍िस्‍तान के तस्‍करों की कमर तोड़ी, बीकानेर के नेता भी क्‍यों खाते खौफ?

IPS अनुष्ठा कालिया को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है. राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप पकड़ने और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने वाली अनुष्ठा ने SVPNPA में 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' जीतकर भी इतिहास रचा था.

IPS अनुष्ठा कालिया ने पाक‍िस्‍तान के तस्‍करों की कमर तोड़ी, बीकानेर के नेता भी क्‍यों खाते खौफ?
IPS अनुष्ठा कालिया ने तोड़ी पाकिस्तान के हथियार तस्करों की कमर, SVPNPA में भी रचा इतिहास
Social Media
  • IPS अनुष्ठा कालिया को पाकिस्तान से संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क को नष्ट करने पर दक्षता पदक मिला है
  • बीकानेर में तैनाती के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे
  • अनुष्ठा कालिया ने UPSC पहली कोशिश में AIR 143वीं रैंक प्राप्त कर 24 वर्ष की उम्र में आईपीएस अधिकारी बनीं

IPS Anushtha Kalia: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2022 बैच की तेजतर्रार और जाबांज अधिकारी अनुष्ठा कालिया एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने राजस्थान कैडर में अनुसंधान, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' हासिल किया है. अनुष्ठा कालिया वही आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पहले सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में इतिहास रचा और बाद में पहली ही पोस्टिंग में नेताओं को सबक सिखाते हुए पाकिस्तान से संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क की कमर तोड़ दी. इनसे तस्‍कर ही नहीं बल्कि बीकानेर के नेता भी खौफ खाते हैं. 

राजस्थान पुलिस के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घोषित 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' (अनुसंधान श्रेणी) की सूची में राजस्थान पुलिस के छह आईपीएस और एक आरपीएस अधिकारी का चयन हुआ है. IPS अनुष्ठा कालिया ने भारत-पाक सीमा के खाजूवाला क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिराई गई पांच विदेशी पिस्टल और 325 कारतूस बरामद कर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया था. इसी उपलब्धि के लिए उनका चयन किया गया है.
ips anushtha kalia

राजस्थान पुलिस के छह आईपीएस और एक आरपीएस अधिकारी का चयन हुआ है. Photo Credit: rajasthan Police

राजस्थान के कितने जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है?

भारत-पाकिस्तान की कुल 1070 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा राजस्थान से होकर गुजरती है, जो श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट से लेकर बाड़मेर के शाहगढ़ तक फैली हुई है. इसमें श्रीगंगानगर की 210 किलोमीटर, बीकानेर की 168 किलोमीटर, जैसलमेर की 464 किलोमीटर और बाड़मेर की 228 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से लगती है.

यूं तो पूरी सीमा की सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान करते हैं, मगर सीमा पार से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को रोकने में स्थानीय पुलिस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. IPS अनुष्ठा कालिया ने भी बीकानेर सदर एएसपी रहते हुए पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी.  

यह भी पढ़ें- IPS मनीष कुमार ने कंकाल की DNA जांच से किया कमाल, IAS रिया डाबी के प्यार में बदला कैडर, दिलचस्प है लव स्टोरी

ips anushtha kalia

IPS अनुष्ठा कालिया को सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर के लिए आईपीएस एसोसिएशन का प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया था. Photo Credit: SVPNPA

दिल्ली की रहने वाली हैं IPS अनुष्ठा कालिया

राजस्थान कैडर की लेडी सिंघम कही जाने वाली IPS अनुष्ठा कालिया मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. उनका जन्म 18 नवंबर 1997 को दिल्ली के द्वारका में पिता पुष्पेंद्र कालिया और माता बेला देवी के घर हुआ था. उनके पिता निजी क्षेत्र की नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी माता कानून मंत्रालय (Ministry of Law) में सेवारत हैं. अनुष्ठा ने महज 24 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उन्होंने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया स्तर पर 143वीं रैंक हासिल की थी.

AGMUT कैडर से राजस्थान, पति विशाल जांगिड़ भी हैं IPS

महज 24 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बनने वाली अनुष्ठा कालिया को प्रारंभ में AGMUT कैडर आवंटित हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अंडमान एवं निकोबार में सेवा देकर की. बाद में आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ से विवाह के आधार पर उन्होंने राजस्थान कैडर में इंटर-कैडर ट्रांसफर कराया. राजस्थान में उनकी पहली पोस्टिंग 22 अक्टूबर 2025 को बीकानेर सदर एएसपी के पद पर हुई. 

 
यह भी पढ़ें-  IPS अनुष्ठा कालिया: पहली पोस्टिंग में नेताओं को सिखाया सबक, अब जयपुर में क्राइम कंट्रोल करेंगी 'लेडी स‍िंघ

Latest and Breaking News on NDTV

बीकानेर में नेताओं को स‍िखाया सबक

बीकानेर में तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था संभालते हुए उनकी स्थानीय नेताओं और प्रदर्शनकारियों के साथ कई बार तीखी नोकझोंक हुई थी. उन्होंने जिस निडरता और सख्ती का परिचय दिया, उसकी प्रदेशभर में चर्चा हुई. बीकानेर के बाद उनका तबादला जयपुर कर दिया गया. वर्तमान में IPS अनुष्ठा कालिया जयपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर तैनात हैं.

'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' जीतकर भी बटोरी सुर्खियां

यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद IPS अनुष्ठा कालिया 75 आरआर बैच के प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ तेलंगाना स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) पहुंचीं.प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 75 आरआर बैच की पासिंग आउट परेड में AGMUT कैडर की IPS अनुष्ठा कालिया को सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर के लिए आईपीएस एसोसिएशन का प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया था.

यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे अपने बैच की सबसे चर्चित अधिकारियों में शामिल रहीं. अब पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने और उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से भी सम्मानित किया गया है.  

यह भी पढ़ें- IPS अनुष्ठा कालिया का लेडी सिंघम वाला VIDEO वायरल, 'प्यार' के लिए चली आईं राजस्थान कैडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Bikaner, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com