विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

ICAR AIEEA UG, PG Exam 2017 Results घोषित, Icarexam.net और Icar.org.in पर करें चेक

AIEEA 2017: आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, AIEEA-UG, AIEEA-PG and AICE-JRF/SRF (PGS) – 2017 के रिजल्‍ट 5 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं.जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्‍सा लिया है वह काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

ICAR AIEEA UG, PG Exam 2017 Results घोषित, Icarexam.net और Icar.org.in पर करें चेक
ICAR आज घोषित कर सकता है AIEEA 2017 के परिणाम
नई दिल्‍ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्‍जामिनेशन के रिजल्‍ट घोषित कर दिए हैं. परिषद ने परिणामों की घोषणा को लेकर अस्थायी तारीख दी थी.  जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्‍सा लिया है वह काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. हालांकि पहले कहा जा रहा था कि ये रिजल्‍ट 30 जून को घोषित किया जाएगा, जिसे बाद में स्‍थगित कर दिया गया. इसके बाद आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, AIEEA-UG, AIEEA-PG and AICE-JRF/SRF (PGS) – 2017 के रिजल्‍ट 5 जुलाई को घोषित जाने थे.

ICAR ने जून में अंडर ग्रेजुऐट, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेशन के लिए एंट्रेंस एग्‍जाम का आयो‍जन किया था. वहीं इनसे जुड़ा ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन अप्रैल में शुरू हुआ था.
icar aieea ug pg exam 2017 results declared
ICAR AIEEA UG, PG Exam 2017 Results घोषित

माना जा रहा है कि ऑनलाइन काउंसलिंग जुलाई के पहले हफ्ते के बाद आयोजित की जा सकती है.

आईसीएआर 22वीं AIEEA-यूजी 2017 प्रवेश परीक्षा में बैचलर डिग्री के लिए 15 फीसदी सीट भरता है. ICAR एग्रीकल्चरल रिसर्च में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए AIEEA एग्जाम का आयोजन कराता है.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्‍ट
  1. सबसे पहले काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट www.icarexam.net पर क्लिक करें.
  2. अब होम पेज पर दिए गए रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना नाम और रोल नंबर भरें और सब्मिट पर क्लिक करें.
  4. आपका रिजल्ट आ जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Icar Result 2017, Icarexam.net, Icar, Icar Results 2017, Icar Pg Result 2017, Icar Result 2017 Ug, Icar Jrf Result 2017, Result Of Icar 2017, Icar Aieea Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com