IBPS PO main scorecard 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने बुधवार को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) - X Mains का परीक्षा परिणाम और आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो IBPS PO मेन्स परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ibps.in पर 13 मार्च, 2021 से पहले या उससे पहले ऑनलाइन देख सकते हैं.
बता दें कि आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 2021 को किया गया था. जिसके परिणाम की घोषणा हाल ही में 18 फरवरी, 2021 को की गई थी. जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, उन्होंने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था. इसके पहले आईबीपीएस ने पीओ/एमटी प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर 2020 और 5 व 6 जनवरी 2021 को आयोजित की थी. इसके परिणाम 14 जनवरी 2021 को जारी किए गए थे. इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 3,517 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IBPS PO main scorecard 2021: कैसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2- IBPS PO मेंस स्कोर पर लिंक करें.
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- स्कोर स्क्रीन पर दिखने लगेंगे.
स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें. (डायरेक्ट स्कोर देखने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं