IBPS Clerk 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (IBPS) शनिवार, 8 अक्टूबर 202 को आईबीपीएस क्लर्क 2022 की मुख्य परीक्षा ( IBPS Clerk 2022 Mains Exam) का आयोजन करने जा रहा है. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, जो आईबीपीएस क्लर्क 2022 प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी. आईबीपीएस क्लर्क 2022 मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं और निर्देशानुसार डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं. ध्यान रहें बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.
परीक्षा पैटर्न को समझिए
आईबीपीएस क्लर्क की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल एंड फाइनेंस अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे. जनरल एंड फाइनेंस अवेयरनेस से 50 अंकों के लिए कुल 50 प्रश्न होंगे. वहीं जनरल इंग्लिश से 40 अंकों के लिए 40 प्रश्न होंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
IBPS PO Pre Admit Card 2022: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ibps.in से करें डाउनलोड
जनरल एंड फाइनेंस अवेयरनेस और जनरल इंग्लिश के प्रश्न को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 35 मिनट का समय मिलेगा. रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 60 अंकों के लिए 50 प्रश्न होंगे. वहीं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलेगा. यह पूरी परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट की होगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए क्लर्क के 6000 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
Gate 2023 रजिस्ट्रेशन विंडो आज हो जाएगी डिक्टिवेट, जानें क्या है अपडेट
IBPS Clerk 2022: परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का पालन करना होगा-
1. आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा केंद्र पर किसी देरी और परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार 30 मिनट पहले पहुंचें.
2. आईबीपीएस क्लर्क 2022 मेन्स एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी) लेकर जाएं. वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल और फोटो आईडी कार्ड जैसे पैन कार्ड / आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट / डीएल की एक फोटोकॉपी भी लेकर जाएं.
3. कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर या किसी अन्य कम्यूनिकेशन डिवाइस को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है.
4.कोविड-19 नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को फेस मास्क पहनना होगा.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रिश्वत जैसे हमारे सिस्टम का हिस्सा हो गया, न रिश्वत लेने वाले को डर, न देने वाले को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं