CBSE Board Class 10th, 12th Result 2024 Date Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा. बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परिणामों की घोषणा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर की जाएगी. हालांकि अब सीबीएसई रिजल्ट 2024 डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होगा. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा इसकी बात करें तो पिछले दिनों बोर्ड द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार सीबीएसई 10वींस 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जाएगा. बोर्ड ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट की तारीख को लेकर वायरल होती खबरों को लेकर यह अपडेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. स्टूडेंट को सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का प्रयोग करना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नो टॉपर लिस्ट
हर साल की तरह इस साल भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा. लेकिन इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 टॉपर के नाम और उनकी लिस्ट उजागर नहीं करेगा. सीबीएसई स्टूडेंट की बोर्ड परीक्षा के अंकों के साथ केवल पास प्रतिशत, जेनडरवाइज, स्कूल वाइज, रीजन वाइज जारी करेगा.
2 अप्रैल तक चली परीक्षा
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं 2024 का आयोजन फरवरी माह में किया गया था. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. इस बोर्ड परीक्षा में देश के 39 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है.
NEET 2024 परीक्षा में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी, नीट यूजी संभावित Cut Off देखें
सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check CBSE Class 10th, 12th Results?
स्टूडेंट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज से रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्र है तो सीबीएसई 10वीं और सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र हैं तो सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक पर (एक्टिव) होने पर क्लिक करें.
अब छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें.
ऐसा करने के लाथ ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
अब स्टूडेंट अपनी बोर्ड रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं