विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2025

कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही स्कूल, कछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी

कई बार स्कूल में एडमिशन लेते समय बातों में आकर पैरेंटस अपने बच्चों का एडमिशन दिला देते हैं. लेकिन बच्चों के भविष्य का सवाल है इसलिए हर तरह से जांच परख कर फैसला लें.

कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही स्कूल, कछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी
नई दिल्ली:

How to Select Best School: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा एक बेहतर स्कूल में पढ़े. इसके लिए वह हर वो कोशिश करते हैं. लेकिन जो पैरेंट्स पहली बार अपने बच्चों के लिए स्कूल में एडमिशन लेने जा रहे हैं. उनके लिए स्कूल में एडमिशन लेते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. कई बार स्कूल में एडमिशन लेते समय बातों में आकर पैरेंटस मान जाते हैं और दाखिला करा देते हैं. लेकिन बच्चों के भविष्य का सवाल है इसलिए हर तरह से जांच परख कर फैसला लें. ये  फैसला लेने के लिए हम आपकी मदद करेंगे जिससे आपको मदद मिलेगी. स्कूल एडमिशन  लेने  के लिए नीचे दिए गए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.  

स्कूल चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

ये जरूरी नहीं टॉप स्कूल है तभी अच्छा है, स्कूल के टीचर और बच्चों का पढ़ाने के लिए सुविधाओं को देखना जरूरी है. ताकि बच्चों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए.  

बोर्ड और सिलेबस पर भी ध्यान दें

स्कूल बोर्ड का खास ख्याल रखें, जैसे CBSE, ICSE, राज्य बोर्ड, IB आदि जैसे आपको जो सही लगता है उसमें एडमिशन दिला सकते हैं. हर बोर्ड का अपना सिलेबस होता है, तो आप सिलेबस भी चेक कर सकते हैं. बच्चों की रुचि और फ्यूचर की प्लानिंग के हिसाब से भी बोर्ड को चुनें. जैसे सीबीएसई व्यापक और कॉम्पिटीशन-फ्रेंडली है और ICSE अंग्रेजी की भाषा और लैंग्वेज पर फोकस करता है.

स्कूल के रिजल्ट और रेपोटेशन पर भी ध्यान दें

एडमिशन से पहले देखें कि वहां का रिजल्ट कैसे रहा है. स्कूलों के नतीजे और टॉपर्स पढ़ाई  का लेवल जैसी चीजे चेक कर लें. 

टीचरों के बारे में जरूर जानें

एक अच्छे स्कूल के लिए सबसे जरूरी है सही टीचर जिससे, वहां के बच्चे सीखते और आगे बढ़ते हैं. उनका व्यवहार उनके पढ़ाने का तरीका. टीचरों के बारे में जाने उनका क्वालिफिकेशन और बैकग्राउंड जरूरी जानें.

एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (Extracurricular Activities)

पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटिज का भी होना बहुत जरूरी है.क्लासेस की स्थिति, लाइब्रेरी, लैब (विज्ञान, कंप्यूटर), प्लेग्राउंड, स्वच्छता और सुरक्षा. ये सुविधाएं बच्चे के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए जरूरी हैं. स्कूल विजिट के दौरान CCTV, फायर सेफ्टी और मेडिकल रूम जैसी चीजें भी चेक करें.

ये भी पढ़ें-Success Story: शादी के बाद घर संभालते हुए पास की UPSC की परीक्षा, पति ने दिया पूरा साथ, ऐसे बनीं IPS ऑफिसर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Admission, School Admission 2025, School Admission Fees, School Admission In Delhi, School Admission Form
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com