GATE 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का एडमिट कार्ड आज, 9 जनवरी, 2023 को जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार गेट 2023 परीक्षा देने जा रहे हैं वे गेट एडमिट कार्ड (GATE admit card) आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. आईआईटी कानुपर ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि उम्मीदवार आवेदन पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही अगर किसी उम्मीदवार के गेट 2023 एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है, तो वे तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों से संपर्क करें और इसकी सूचना दें. IIT कानपुर ने कहा कि GATE 2023 एडमिट कार्ड तभी वैध माना जाएगा जब फोटोग्राफ और हस्ताक्षर दोनों स्पष्ट होंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ए4 आकार के कागज पर लेजर प्रिंटर का उपयोग करके प्रिंट करना चाहिए. गेट एडमिट कार्ड प्रिंट आउट रंगीन होना चाहिए. GATE 2023 Admit Card इस लिंक से डाउनलोड करें
GATE 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड पर ये जानकारियां चेक करें-
-उम्मीदवार का नाम
-पंजीकरण संख्या
-पेपर कोड, नाम
-परीक्षा की तारीख और पेपर का समय
-परीक्षा केंद्र कोड और पता
-उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
-बारकोड
SBI PO Prelims Result 2022: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट इस लिंक से करें चेक
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
GATE 2023: कैलकुलेटर का इस्तेमाल
GATE 2023 के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर एक वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर उपलब्ध होगा. परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को पर्सनल कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी. उम्मीदवार परीक्षा हॉल के अंदर कोई चार्ट/टेबल/पेपर/बुकशीट/भारी आभूषण नहीं ला सकते हैं.
GATE 2023: रिपोर्टिंग टाइम
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले गेट परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
DU Recruitment 2023: रामजस कॉलेज में नॉन टीचिंग के कई पद, इस डेट तक करना होगा आवेदन
GATE Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करे
1.गेट की आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in 2023 पर जाएं.
2.होमपेज “IITK GATE 2023 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें.
3.GOAPS लॉगिन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी.
4.नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें.
5.अब, “सबमिट” टैब पर क्लिक करें.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
6.गेट एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं