जानें- 13 और 14 फरवरी को होने वाली GATE 2021 परीक्षा का पूरा शेड्यूल

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने 6 और 7 फरवरी, 2021 को 17 विषयों के लिए GATE 2021 परीक्षाओं का सफल आयोजन किया था. शेष 10 विषयों की परीक्षा 13 और 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी. यहां जानें- परीक्षा का पूरा शेड्यूल.

जानें- 13 और 14 फरवरी को होने वाली GATE 2021 परीक्षा का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली:

GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने 6 और 7 फरवरी, 2021 को 17 विषयों के लिए GATE 2021 परीक्षाओं का सफल आयोजन किया था. शेष 10 विषयों की परीक्षा 13 और 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी. बता दें, परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. ये समय है, सुबह, 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 से 6 बजे तक.

GATE 2021 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्रों को GATE 2021 का एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ अपने साथ परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा.

GATE 2021: यहां जानें परीक्षा का शेड्यूल

February 13 (9:30 am to 12:30 pm):  कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, रासायनिक इंजीनियरिंग,टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

February 13 (3 pm to 6 pm): कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग विज्ञान, जीवन विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

February 14 (9:30 am to 12:30 pm): मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

परीक्षा के दिन इन नियम को करना होगा फॉलो

1. परीक्षा केंद्रों पर भीड़ से बचने के लिए, उम्मीदवारों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना आवश्यक होगा.

2. 99.4 डिग्री फ़ारेनहाइट से ऊपर के शरीर के तापमान वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के भीतर एक आइसोलेशन एरिया क्षेत्र में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी.

3. परीक्षा केंद्रों में अनुमति दी जाने वाली वस्तुएं हैं- मास्क, दस्ताने, हैंड सेनिटाइज़र, पेन, एडमिट कार्ड, पारदर्शी पानी की बोतल और परीक्षा से संबंधित अन्य दस्तावेज.

4. परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों को क्रमबद्ध तरीके से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगीय एक बार में एक उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर जाएगा.

5. उम्मीदवारों को बाहर निकलने के लिए रखे गए बॉक्स में GATE 2021 के एडमिट कार्ड को छोड़ना होगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com