- GATE 2020 के लिए आज जारी किए जाने हैं एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार gate.iitd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
- फरवरी महीने में होनी है परीक्षा
GATE 2020 Admit Card: GATE परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इस परीक्षा के लिए 8.6 लाख उम्मीदवारों ने खुद को रजिस्टर किया है. इस बार GATE परीक्षा आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) आयोजित कर रहा है. परीक्षा (GATE Exam) का आयोजन 1,2,8 और 9 फरवरी को होना है. 25 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है. सभी विषयों के लिए परीक्षा कम्प्यूटर आधारित रहेगी.
GATE 2020 Admit Card चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
GATE 2020 एडिट कार्ड GOAPS (गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसैसिंग सिस्टम) पोर्टल पर उपलब्ध होंगे. बता दें कि GATE परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस समेत देश के सात आईआईटी संस्थान करते हैं. जिनमें बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की के आईआईटी संस्थान शामिल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
CSIR UGC NET Answer Key: एनटीए ने जारी की सीएसआईआर नेट आंसर-की, यहां से करें चेक
GATE परीक्षा में किए गए स्कोर के आधार पर ही एम.टेक. कोर्स या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. यही नहीं कई सारी सरकारी कंपनियां भर्ती के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं.
इससे पहले नवंबर में परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट जारी किए गए थे. GATE परीक्षा की घोषणा जुलाई 2019 में की गई थी वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन सिंतबर में आया था. बता दें कि GATE परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी. GATE स्कोर नतीजे जारी किए जाने के बाद तीन सालों तक के लिए मान्य होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं