IOCL Recruitment Through GATE 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने GATE 2020 के माध्यम से इंजीनियर्स और ग्रेजुएट अपरेंटिस इंजीनियरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि 6 मई आवेदन करने का आखिरी दिन है. IOCL केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में से उम्मीदवारों का चयन करेगा. इनमें से कुछ उम्मीदवारों को अपरेंटिस इंजीनियर (GAEs) के रूप में भी चुना जाएगा.
योग्यता
इस रिक्रूटमेंट में आवेदन करने वाले उम्मीदवार GATE 2020 में क्लाइफाई होना चाहिए. साल 2019 और उससे पहले के GATE के स्कोर मान्य नहीं होंगे. यानी इस रिक्रूटमेंट में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास GATE 2020 स्कोर होने चाहिए. जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के B.E./B.Tech. में 65 फीसदी नंबर होने चाहिए. SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के B.E./B.Tech. में 55 फीसदी नंबर होने चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 30 जून 2020 को 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की छूट है. SC/ST से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी. योग्य उम्मीदवार IOCL की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों को GATE 2020 के नंबर के आधार पर शॉर्टलिस्टेड किया जाएगा. शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को सेलेक्शन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. इसमें पर्सनल इंटरव्यू (PI), ग्रुप डिस्कशन (GD)/ ग्रुप टास्क (GT) शामिल हैं. उम्मीदवारों को हर राउंड में सेलेक्ट होना पड़ेगा. फाइनल मेरिट लिस्ट GATE 2020 के नंबर्स, पर्सनल इंटरव्यू (PI), ग्रुप डिस्कशन (GD)/ ग्रुप टास्क (GT) के आधार पर बनाई जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं