कोरोनावायरस महामारी के चलते देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. ऐसे में आंध्र प्रदेश में स्टूडेंट्स को GATE की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है. जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी अनंतपुर, जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी काकीनाडा और योगी वेमना यूनिवर्सिटी वाईएसआर कडपा, आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन के सहयोग से GATE के उम्मीदवारों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं.
GATE की कोचिंग अगल-अलग चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें पहला चरण 12 मई से शुरू हो चुका है और ये 22 मई तक चलेगा. जिन छात्रों ने मुफ्त ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए रजिस्टर किया है, वे APSCHE की वेबसाइट से सब्जेक्ट के हिसाब से पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्टूडेंट्स इन क्लासेस को यूट्यूब के जरिए अटेंड कर सकते हैं, जिसके लिए लिंक क्लास शुरू होने से एक दिन पहले JNTU पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाता है.
GATE 2020 के अनुसार सब्जेक्ट का पूरा सिलेबस 12 सत्रों में पढ़ाया जाएग. प्रत्येक सत्र 2 घंटे की अवधि का होगा लेकिन ये 30 मिनट के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. APSCHE द्वारा दिए गए समय के अनुसार ही क्लासेस आयोजित की जाएंगी. हालांकि विशेषज्ञों की सुविधा के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है.
स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि वे सत्र शुरू होने के करीब 10 मिनट पहले इसे ज्वॉइन कर लें. क्लासेस यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग मोड में आयोजित की जाएंगी, इसलिए स्टूडेंट्स यूट्यूब में दिए गए चैटिंग कॉलम के जरिए अपने सवाल पूछ सकते हैं.
अगले चरण में पढ़ाया जाने वाले सब्जेक्ट का शेड्यूल वेबसाइट पर पहले ही पोस्ट कर दिया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं