GATE 2021 Registration: गेट परीक्षा 2021 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने का कल यानी 30 सितंबर अंतिम दिन है. आईआईटी बॉम्बे ने गेट परीक्षा के लिए एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी किए हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक गेट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे कल तक आवेदन कर सकते हैं.
GATE परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म को एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को GATE 2021 की आधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in के माध्यम से GATE ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली (GOAPS) में पंजीकरण करना होगा. इसके अलावा उम्मीदवार गेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म को appsgate.iitb.ac.in के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
GATE 2021 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है. हालांकि, एप्लिकेशन फॉर्म 7 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ जमा किए जा सकते हैं. जमा किए हुए फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 13 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड gate.iitb.ac.in पर 8 जनवरी से उपलब्ध होंगे.
GATE 2021 Application Form: ऐसे भरें फ़ॉर्म
- पंजीकरण
अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भर के GOAPS पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करें. नामांकन संख्या उत्पन्न होने के बाद एक पासवर्ड बनाएं.
- एप्लिकेशन फॉर्म भरें
अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें और अपनी पसंद के अनुसार गेट 2021 पेपर और परीक्षा केंद्र को चुनें.
- स्कैन फोटोग्राफ को अपलोड करें
अपने स्कैन किए हुए फोटोग्राफ, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट को अपलोड करें.
- एप्लिकेशन फीस
अब नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से गेट एप्लिकेशन फीस भरें.
- एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें
सभी भरी गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह से चेक कर के अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं