- सीबीएसई के स्कूलों में लड़कियों की फीस माफ करने की खबरें वायरल हो रही है.
- सीबीएसई स्कूलों में लड़कियों की फीस माफ करने का कोई नियम नहीं है.
- सीबीएसई सिर्फ लड़कियों को स्कॉलरशिप देता है.
अगर आपकी एक बेटी है और वह CBSE Board के स्कूल में पढ़ती है तो उसकी पूरी फीस माफ होगी और दो हैं तो एक की पूरी फीस और दूसरी की 50 फीसदी ट्यूशन फीस माफ होगी. इस तरह की खबरें अखबारों से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट्स पर मौजूद हैं. कई खबरों में तो यह तक लिखा गया है कि स्कूल अपनी मनमानी करते हैं और CBSE द्वारा जारी सर्कुलर को फॉलो नहीं करते हैं. अब सवाल यह उठता है कि इन बातों में कितनी सच्चाई है? हमने फीस माफी की वायरल हो रही इन खबरों की पड़ताल की, जिसमें हमे पता चला कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. सीबीएसई के स्कूलों में फीस माफी का ऐसा कोई नियम नहीं है.
सीबीएसई की अधिकारी रमा शर्मा ने NDTV से बातचीत में कहा,''सीबीएसई स्कूलों में लड़कियों की फीस माफ करने या कम करने जैसा कोई नियम नहीं है. सीबीएसई सिर्फ लड़कियों को स्कॉलरशिप देता है.'' बता दें कि CBSE की वेबसाइट पर स्कॉलरशिप का एक सेक्शन हैं. यहां से ही लड़कियां स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती हैं. इस स्कॉलरशिप का नाम है CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl. इसके लिए कुछ गाइडलाइन है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
आइये जानते हैं कि किन लड़कियों को मिलती है यह स्कॉलरशिप
-CBSE की गाइडलाइन के मुताबिक ये स्कॉलरशिप माता-पिता की इकलौती लड़की के लिए है.
-इस स्कॉलरशिप के लिए लड़कियों का 10वीं में 60 फीसदी के साथ पास होना अनिवार्य है.
-ये स्कॉलरशिप जुड़वा लड़कियों के लिए भी लागू होती है.
-ये स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हें दी जाती है जिनकी ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं होती है.
-ये स्कॉलरशिप NRI लड़कियों के लिए भी है जिनकी ट्यूशन फीस 6000 रुपये प्रति माह तक होती है.
CBSE की स्कॉलरशिप पर गाइडलाइन
स्कॉलरशिप कितनी मिलती है?
लड़कियों को 500 रुपये प्रति महीने स्कॉलरशिप 2 साल तक दी जाती है.
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं.
cbse.nic.in/newsite/scholar
अन्य खबरें
CBSE Board Result: मई के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है सीबीएसई का रिजल्ट, जानिए डिटेल
CBSE Board: पेपर लीक के फर्जी वीडियो को लेकर सीबीएसई ने जारी किया जरूरी नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं