CTET Answer Key 2023 Latest Update: सीटीईटी परीक्षा का आयोजन देश के 136 शहरों के 3,121 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में 29 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं. अब इन उम्मीदवारों को सीटीईटी फाइनल आंसर-की और सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार है. सीबीएसई सीटीईटी 2023 आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सितंबर के अंत तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के परिणाम जारी होने की उम्मीद है. हालांकि, प्रारंभिक आंसर-की परिणामों की घोषणा से पहले जारी की जाएगी.
सीटीईटी रिजल्ट 2023
सीटीईटी 2023 का परिणाम सितंबर माह में जारी किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट सितंबर के चौथे हफ्ते में जारी किया जाएगा. हालांकि अभी तक सीटीईटी रिजल्ट जारी होने की तिथि आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
20 अगस्त को हुई थी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा को आयोजित हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. मालूम हो कि सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को एक ही दिन में आयोजित की गई थी. हालांकि परीक्षा का आयोजन कुल दो पालियों में किया गया था. जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुआ. वहीं दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया गया.
29 लाख उम्मीदवार
सीटीईटी परीक्षा के लिए 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. पेपर 1 के लिए 15,01,719 उम्मीदवारों ने जबकि पेपर 2 के लिए 14,02,184 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था. उम्मीदवारों को सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार है.
Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को भेजें ये शानदार मैसेज और शुभकामनाएं
सीटीईटी आंसर-की 2023 कैसे डाउनलोड करें | How to download CTET Answer Key 2023
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध CTET आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.
अब आंसर-की जांचें और पेज डाउनलोड कर लें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं