CTET 2023 Answer Key: सीटीईटी 2023 आंसर-की जल्द जारी करेगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आंसर-की जारी करेगा. सीटीईटी परीक्षा दे चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से इसे चेक कर सकेंगे. सीटीईटी आंसर-की के साथ बोर्ड द्वारा रेस्पांस शीट भी जारी की जाएगी. सीटीईटी आंसर-की और सीटीईटी रेस्पांस शीट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी. बोर्ड उम्मीदवारों को सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका देगा. हालांकि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को चैलेंज फीस भी देना होगा. उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा.
ICSI CS Result 2023: सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट घोषित, राशि अमृत पसरख ने किया टॉप
उम्मीदवारों से प्राप्त सभी चुनौतियों के समाधान के लिए सीबीएसई समीक्षा प्रक्रिया के लिए विषय विशेषज्ञों के पास भेजेगा. इसके बाद बोर्ड द्वारा सीटीईटी फाइनल आसंर-की जारी किया जाएगा. फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद बोर्ड किसी भी शिकायत पर विचार नहीं करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MP Board Supplementary Result 2023: 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, ऐसे कर पाएंगे चेक
बीते रविवार को सीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया था. यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी, जिसमें 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. पेपर 1, कक्षा 1 से 5वीं में शिक्षकों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था. वहीं पेपर 2, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए आयोजित किया गया था. पेपर 1 की परीक्षा सुबह की पाली में जबकि दूसरे पाली की परीक्षा शाम की पाली में आयोजित की गई थी.
सीटीईटी 2023 आंसर-की पर ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें | How to raise grievances against CTET 2023 answer key
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
'CTET उत्तर कुंजी चुनौती' पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
ड्रॉपडाउन मेनू से चुनौती दिए जाने वाले प्रश्न का चयन करें.
'चुनौती के लिए चयन करें' बटन पर क्लिक करें.
'अपना उत्तर दर्ज करने के लिए क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें.
चयनित प्रश्न के सामने सही उत्तर विकल्प का चयन करें.
'अपडेट' लिंक पर क्लिक करें.
'चुनौतियों को अंतिम रूप दें' बटन पर क्लिक करें और शुल्क का भुगतान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं