विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2022

वोकेशनल एजुकेशन के लिए शुरू हुआ ‘योग्यता’ ऐप, गांवों के युवाओं को रोजगार के लिए किया जाएगा तैयार

इस ऐप से ग्रामीण युवा साइबर सुरक्षा, सीएडी और 3डी प्रिंटिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे.

वोकेशनल एजुकेशन के लिए शुरू हुआ ‘योग्यता’ ऐप, गांवों के युवाओं को रोजगार के लिए किया जाएगा तैयार
इस ऐप का मकसद युवाओं को कौशल और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है
नई दिल्ली:

साझा सेवा केंद्रों (Common Service Centres, CSC) ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और नागरिकों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने और उनके कौशल विकास के लिए एक मोबाइल ऐप शुरू की है. जिसका नाम ‘योग्यता' रखा गया है. सीएससी की ओर से एक बयान जारी कर इस ऐप के बारे में बताया गया. बयान में सीएससी की ओर से कहा गया कि ये ऐप लक्षित समूह में साझा सेवा केंद्रों की पहुंच का लाभ उठाएगा और कौशल और शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने वाले पाठ्यक्रमों तक पहुंच उपलब्ध कराएगा. इससे ग्रामीण युवा साइबर सुरक्षा, सीएडी और 3डी प्रिंटिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें- NIOS Board Exams 2022: एनआईओएस ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें कब होगा एग्जाम

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से ई-लर्निंग को न केवल व्यावहारिक शिक्षा मॉडल के रूप में बढ़ावा मिला है, बल्कि आज ये एक जरूरत भी बन चुका है. हमारा प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्ता वाला कौशल और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने का है.''

त्यागी ने कहा, ‘‘योग्यता ऐप के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग अनुकूल कौशल उपलब्ध कराया जाएगा. इससे वे रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे.'' उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सामग्री सालाना शुल्क आधारित होगी. इस ऐप के तहत नामांकन देशभर में साझा सेवा केंद्रों का प्रबंधन कर रहे ग्राम स्तर के उद्यमी करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Common Service Centres, Yogita App, CSC Launches 'Yogita' App, Vocational Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com