विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2022

UP Polytechnic Exam: कोरोना के कारण यूपी पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई तारीख 

UP Polytechnic Exam: यूपी पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं. ये परीक्षाएं 20 जनवरी 2022 से शुरू होने वाली थी.

UP Polytechnic Exam: कोरोना के कारण यूपी पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई तारीख 
नई दिल्ली:

UP Polytechnic Exam: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. यूपी तकनीकी और व्यावसायिक परीक्षा सचिव आलोक कुमार ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'पॉलिटेक्निक परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जा रही हैं. 22 जनवरी से नए सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी.' कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब ये परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की जाएंगी, हालांकि इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in चेक करते रहें. 


यह भी पढ़ेंः UPTET 2021 Admit Card: यूपी टीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, 23 जनवरी को है एग्जाम

विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षा की संभावना
उत्तर प्रदेश में अगले महीने यानी फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहीं चुनाव परिणामों के मार्च तक आने की संभावना है, ऐसे में यूपी पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद होने की संभावना है. हालांकि अभी तक इसके लिए कोई तारीख या समय अविध नहीं बताई गई है.


पॉलिटेक्निक छात्रों का ऑनलाइन अभियान
वहीं इस परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक (UP Polytechnic ) के छात्र एक ऑनलाइन अभियान भी चला रहे हैं. शनिवार को ट्विटर पर  #upbteexamsonline यह टॉप ट्रेंड में रहा में. देश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते छात्र इस परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.  

यूपी पॉलिटेक्निक (UP Polytechnic Exam) विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होने वाली थीं और यूपीबीटीई UPBTE काउंसिल ने आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों का नॉमिनल रोल जारी किया था. छात्रों को 15 जनवरी से 18 जनवरी 2022 तक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से उन्हें डाउनलोड करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब परीक्षा स्थगित होने के कारण वेबसाइट पर जल्द ही नए दिशानिर्देश बताए जाएंगे.

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का प्रारूप
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के आवेदन फॉर्म दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में भरे गए थे। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तीन घंटे का पेपर है, जिसमें लगभग 100 प्रश्न होते हैं. इस परीक्षा के प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होते हैं. सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस क्वेश्न बेस्ड (MSQ) होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Polytechnic Exam, UP Polytechnic Exam: Odd Semester Exams Postponed, Uttar Pradesh Polytechnic Exam, UP Secretary Technical And Vocation Education, #upbteexamsonline, Online Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com