ICSE, ISC Results 2020 Declared: CISCE बोर्ड ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और www.cisce.org पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स अपनी यूनिक आईडी की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि काउंसिल ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा के कुछ शेष पेपरों में वैकल्पिक असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी किया है, जो COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिए गए थे. स्टूडेंट्स जो अपने रिजल्ट 2020 से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दोबारा से चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. री-चेकिंग के लिए स्टूडेंट्स 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे. लेकिन री-चेकिंग केवल उन विषयों के लिए की जाएगी जिनके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. पिछले साल रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था, लेकिन इस साल कोरोनावायरस के चलते देरी के कारण रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया गया है.
CISCE Results 2020: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और www.cisce.org पर जाएं.
स्टेप 2: अब अपना कोर्स ICSE 10वीं या ISC 12वीं सेलेक्ट करें.
स्टेप 3: इसके बाद अपना आईडी नंबर और इंडेक्स नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
SMS के जरिए ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी आईडी 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी. इसके लिए 'ICSE/ISC (Unique ID)' लिखकर 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी और रिजल्ट आपके फोन पर मिल जाएगा.
स्कूल ऐसे देख सकेंगे अपने स्टूडेंट्स के रिजल्ट
CISCE बोर्ड से संबंधित स्कूल प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी और पासवर्ड की मदद से CAREERS पोर्टल पर स्टूडेंट्स के रिजल्ट देख सकते हैं.
ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट
CISCE के परिणाम पिछले साल 7 मई को घोषित किए गए थे. आईसीएसई कक्षा 10वीं के लिए सीआईएससीई (CISCE 2019) में कुल पास प्रतिशत 98.54 फीसदी था और आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 96.52 फीसदी था.
पिछले साल लड़कियों ने आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया था. ICSE परीक्षा में बैठने वाली 89,297 लड़कियों में से 88,447 उत्तीर्ण हुई थीं और वहीं, (ISC) कक्षा 12वीं में शामिल होने वाली 39,964 लड़कियों में से 39,100 को सफलता मिली थी. लड़कों में आईसीएसई (ICSE) की परीक्षा में 1,06,974 शामिल हुए थे और इनमें से 1,04,966 उत्तीर्ण हुए थे.वहीं, ISC परीक्षा में 46,749 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें 44,797 उत्तीर्ण हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं