UPSC Coaching: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी पास करने का सपना हर कोई देखता है. लगभग हर युवा आईएएस और आईपीएस बनने का सपना देखता है. अगर आपकी आंखों में भी आईएएस बनने का सपना है तो यह खुशखबरी आपके लिए है. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के आईएएस, आईपीएस बनने के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए राज्य सरकार ने राजीव युवा उत्थान योजना की शुरुआत की है. इस योजना का लाभ वे छात्र उठा सकते हैं तो आर्थिक तंगी यूपीएससी परीक्षा सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं. यह लाभ केवल छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा.
दिल्ली के स्कूली छात्र को कक्षाओं में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं
राजीव युवा उत्थान योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ युवाओं को यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है. योजना के तहत राज्य के एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को यूपीएससी की फ्री कोचिंग दी जाएगी, उन्हें निशुल्क परीक्षा की तैयारी करने का मौका मिलेगा. यही नहीं छात्रों को हजार रुपये की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के दूसरे दौर में 19,000 से अधिक छात्रों को सीटें आवंटित
कैसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़ के युवा जो आईएएस, आईपीएस बनने की इच्छा रखते हैं , वे राजीव युवा उत्थान योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट tribal.cg.gov.in या hmstribal.cg.nic.in के माध्यम से करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं