CBSE Board Results 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 15 जुलाई तक कभी भी किसी भी समय 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड के अधिकारी ने बताया है कि अभी रिजल्ट जारी करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है. वहीं, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के मामले में 26 जून को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने बताया था कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. रिजल्ट से जुड़ी अपडेट और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध होगी.
CBSE Board Results 2020: इन आसान स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें
स्टेप 4: अब आप रिजल्ट देख सकते हैं.
स्टेप 5: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CBSE Results 2020: इस साल ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट
जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा पूरी कर ली हैं, उनका सामान्य रूप से रिजल्ट आएगा. जबकि जिन छात्रों ने तीन से ज्यादा पेपर दिए हैं, बचे हुए पेपर के लिए उनका रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत नंबर के हिसाब से दिया जाएगा. वहीं, जिन छात्रों ने बोर्ड के तीन पेपर दे दिए हैं, उन्हें बची हुई परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ दो विषयों के औसत अंक मिलेंगे. इसके अलावा जिन छात्रों ने 1 या 2 पेपर खत्म किए, उनका रिजल्ट बोर्ड की परफॉर्मेंस और इंटरनल/प्रैक्टिकल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा.
बता दें कि 12वीं क्लास के जो स्टूडेंट्स अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए परीक्षा देने का विकल्प चुनते हैं उनके लिए परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएंगी. हालांकि, सीबीएसई 10वीं क्लास के लिए कोई भी परीक्षा नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं