Bihar Board Class 10 Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं. राज्य के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को आगामी 10वीं कक्षा की बिहार बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने यूजरनेम और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा. इसके बाद एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पर साइन कर छात्रों को दे सकते हैं. छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर अपने एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा. बिहार 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी तक होंगी.
BSEB Bihar Class 10th admit card
BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
स्टेप 2- "Admit card" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा.
बीएसईबी ने एक बयान में कहा, "स्कूल के प्रधानाचार्य सुनिश्चित करेंगे कि सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड और वितरित किए गए हैं, ताकि उन्हें प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में शामिल होने में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करें."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BSEB-- 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051 और 2232227 के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं और bsebsehelpkk@gmail.com पर ईमेल भेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं