विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2022

AP SSC Result 2022: एपी 10वीं का रिजल्ट घोषित, इस ऑफिशियल वेबसाइट से देखें अपना रिजल्ट 

AP SSC Result 2022: एसएससी, 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड में दिए गए रौल नंबर की मदद से छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

AP SSC Result 2022: एपी 10वीं का रिजल्ट घोषित, इस ऑफिशियल वेबसाइट से देखें अपना रिजल्ट 
AP SSC Result 2022: एपी 10वीं का रिजल्ट घोषित
नई दिल्ली:

AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने एसएससी परीक्षा यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. आंध्र प्रदेश सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (Board of Secondary Education, Andhra Pradesh) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) परीक्षा का परिणाम आज 6 जून को घोषित किया है. एपी एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने आज की है. एसएससी कक्षा 10वीं परिणाम 2022 पहले शनिवार, 4 जून को घोषित किया जाना था. इस साल कुल 67.26 प्रतिशत छात्रों ने आंध्र एसएससी बोर्ड परीक्षा पास की. ये भी पढ़ें ः AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां से करें चेक

AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित होगा आज, समय और लिंक की जानकारी यहां पर 

AP SSC Result 2022: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

एसएससी, कक्षा 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in, bie.ap.gov.in पर उपलब्ध है. एसएससी परिणाम निजी वेबसाइटों और एसएमएस के माध्यम से छात्र चेक कर सकेंगे.

AP SSC Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1.सबसे पहले छात्र आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in पर जाएं.

2.एपी एसएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3.लॉग-इन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि.

4.एसएससी, 10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5.एसएससी परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AP SSC Result 2022, BSEAP AP 10th Results Declared, 10th Exam Result 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com