MAT PBT 2021 Admit Card: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरा है. वो AIMA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें. मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. जिसका आयोजन हर साल किया जाता है. इस साल एमएटी पीबीटी 2021 (MAT PBT 2021) का आयोजन 5 दिसंबर 2021 को होने वाला है. ये परीक्षा देने वाले उम्मीदवार काफी समय से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. जिन्हें अब जारी कर दिया गया है. वहीं प्रवेश पत्र किस तरह से डाउनलोड किया जाए. इसकी जानकारी इस प्रकार है.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to Download MAT PBT 2021 Admit Card)
1.अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2.होमपेज पर ही मैट 2021 प्रवेश पत्र लिंक दिखेगा. इस लिंक पर जाकर आप लॉग इन आईडी और पासवर्ड भर दें. मैट 2021 प्रवेश पत्र पेज खुल जाएगा. प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र के पते व परीक्षा समय की जानकारी होगी.
3.अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड जरूर कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें. परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार को प्रवेश पत्र अपने साथ लेकर जाना होगा. इसके अलावा उम्मीदवार आईडी प्रमाण भी साथ लेकर जाएं.
मैट 2021 परीक्षा की पंजीकरण तिथि बढ़ी
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) ने मैट 2021 परीक्षा के पंजीकरण की तिथि को भी बढ़ा दिया है और उम्मीदवार 2 दिसंबर, दोपहर 1 बजे तक एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं.
क्या होती है मैट परीक्षा
इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आधार पर देश भर के बी-स्कूल में एमबीए कोर्स में दाखिला लिया जाता है. बी-स्कूल में दाखिला लेने के लिए मैट स्कोर अच्छा होना चाहिए.
इस लिंक पर जाकर करें प्रवेश पत्र डाउनलोड- MAT PBT 2021 Admit Card
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं