AIBE-XV answer key: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) -XV की आंसर की 30 जनवरी को जारी करेगा. ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) वेबसाइट पर जारी एक नोटिफिकेशन के माध्यम से आंसर की जारी करने की तारीख की सूचना दी गई है. अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XV) 24 जनवरी को आयोजित की गई थी और लगभग 1.20 लाख अधिवक्ताओं ने भारत के 52 शहरों में 154 केंद्रों पर परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था.
उम्मीदवार, जो AIBE XV परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आंसर की देख सकते हैं.
AIBE XV answer key: कैसे डाउनलोड करें आंसर की
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
स्टेप 2- ‘AIBE XV answer key' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- एक पीडीएफ फाइल दिखेगी. उसमें अपना रोल नंबर देखें.
स्टेप 4- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
अभ्यर्थियों को आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए समय दिया जाता है. आपत्तियों पर विचार किया जाता है और यदि आवश्यक हो तो परिवर्तन किए जाते हैं. एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किए जाते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
AIBE वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के अनुसार, एआईबीई-एक्सवी के परिणाम इस साल मार्च के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे. आधिकारिक नोटिफकेशन में लिखा गया है, "24 जनवरी, 2021 को आयोजित AIBE-XV का परिणाम मार्च, 2021 के पहले सप्ताह में अपलोड किया जाएगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं