यह ख़बर 26 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दूरसंचार की युवा हस्तियों में आठ भारतीय भी

खास बातें

  • वैश्विक दूरसंचार उद्योग के 40 युवा हस्तियों में भारतीय मूल के आठ लोगों को शामिल किया गया है। इनमें से कुछ टाटा तथा भारती ग्रुप के साथ काम कर रहे हैं।
New Delhi:

वैश्विक दूरसंचार उद्योग के 40 युवा हस्तियों में भारतीय मूल के आठ लोगों को भी शामिल किया गया है। इनमें से कुछ टाटा तथा भारती ग्रुप के साथ काम कर रहे हैं। ग्लोबल टेलीकाम्स बिजनेस (जीटीबी) ने '40 अंडर 40' की जो सूची बनाई है, उनमें शामिल भारतीयों में टाटा कम्युनिकेशंस के श्रीनिवास अडेपल्ली, एयरसेल के पंकज अग्रवाल, भारतीय एयरटेल के अजय चितकारा, टाटा टेलीसर्विसेज की गौरी रायजादा, एयरटेल केन्या के रेने मेजा, एक्सपोंशियल-ई के मुकेश बवीसी, श्याम नेटवर्क्‍स उदित मेहरोत्रा तथा नोकिया सीमेंस नेटवर्क्‍स के उपेंद्र पोरांकी है। पिछले साल इस सूची में केवल श्रीनिवास अडेपल्ली थे। इस सूची में केवल दूरसंचार क्षेत्र के उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनका जन्म 1 जुलाई, 1971 के बाद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com