यह ख़बर 18 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक मंदी के लिए तैयार रहें विकासशील देश : विश्व बैंक

खास बातें

  • विश्व बैंक ने विकासशील देशों को चेतावनी दी है कि वे दूसरी आर्थिक मंदी के लिए तैयार रहें। विश्व बैंक का कहना है कि 2012 में केवल ढाई फीसदी की ही आर्थिक विकास दर हासिल हो पाएगी।
वाशिंगटन:

विश्व बैंक ने विकासशील देशों को चेतावनी दी है कि वे दूसरी आर्थिक मंदी के लिए तैयार रहें। विश्व बैंक का कहना है कि 2012 में केवल ढाई फीसदी की ही आर्थिक विकास दर हासिल हो पाएगी।

इससे पहले विश्व बैंक ने अनुमान लगाया था कि 2012−2013 के दौरान वैश्विक आर्थिक विकास दर 3.6 फीसदी रहेगी। ऐसे में विश्व बैंक ने विकासशील देशों को सलाह दी है कि वह इमरजेंसी प्लान बनाना शुरू कर दें। अपने आंकलन में विश्व बैंक ने कहा है कि कोई भी देश आर्थिक मंदी की चपेट में आने से नहीं बच पाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com