खास बातें
- शराब बिक्री से दिल्ली ने वित्त वर्ष 2010-11 में 2,027 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया, जो पिछले साल अर्जित राजस्व से 23 फीसदी अधिक है।
नई दिल्ली: शराब की बिक्री से दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2010-11 में 2,027 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया, जो इससे पिछले साल अर्जित राजस्व से 23 फीसदी अधिक है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2009-10 में दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री से 1,644 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था। सरकार ने सिर्फ 1,680 करोड़ राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया था, लेकिन सरकार को 347 करोड़ रुपये अधिक राजस्व अर्जित किया।