खास बातें
- इंटरनेट इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया अमेरिका के इंटरनेट पायरेसी कानून का विरोध करने के लिए बुधवार को 24 घंटे के लिए अपना संचालन बंद करेगी।
लंदन: इंटरनेट इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया अमेरिका के इंटरनेट पायरेसी कानून का विरोध करने के लिए बुधवार को 24 घंटे के लिए अपना संचालन बंद करेगी।
वेबसाइट के सह-संस्थापक जिम्मी वेल्स ने कहा कि सिर्फ कॉपीराइट हनन के आरोपों के आधार पर इंटरनेट किसी सेंसरशिप को बर्दाश्त नहीं करेगा।
समाचार पत्र टेलीग्राफ के मुताबिक वेल्स ने कहा कि मतसंग्रह के माध्यम से पूरी दुनिया में वेबसाइट संचालन को 24 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला किया गया।
वेल्स ने अखबार से कहा, "साधारण तौर पर माना जा रहा है कि अमेरिकी कानून इंटरनेट को प्रभावित करेगा इसलिए सभी को प्रभावित करेगा।"
वेबसाइट बंद रखकर 'स्टॉप ऑनलाइन पायरेसी कानून' (सोपा) और 'प्रोटेक्ट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कानून' (पीपा) का विरोध किया जाएगा।
वेल्स ने ट्विटर पर लिखा कि बुधवार सुबह पांच बजे से गुरुवार सुबह पांच बजे तक वेबसाइट नहीं देखा जा सकेगा।