यह ख़बर 12 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उषा मार्टिन विस्तार पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च करेगी

खास बातें

  • खास किस्म के इस्पात बनाने वाली कंपनी उषा मार्टिन ने विस्तार कार्यक्रम पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
Kolkata:

खास किस्म के इस्पात बनाने वाली कंपनी उषा मार्टिन ने विस्तार कार्यक्रम पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी की योजना दो बिलेट संयंत्र लगाने, 30 मेगावाट का कैप्टिव बिजली संयंत्र लगाने और 2 लाख टन का कोक ओवन संयंत्र स्थापित करने की है। वर्ष 2010-11 के लिए कंपनी के वित्तीय नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव झावर ने कहा कि कंपनी के इस्पात कारोबार में 24.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एबिटा 18.6 प्रतिशत बढ़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com