यह ख़बर 18 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती

खास बातें

  • अमेरिका में गुरुवार को जारी सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के चलते अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए।
न्यूयॉर्क:

अमेरिका में गुरुवार को जारी सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के चलते अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए।  आर्थिक क्षेत्र की वैश्विक शोध संस्था कॉन्फ्रेंस बोर्ड ने कहा कि आर्थिक संकेतकों के सूचकांक में लगातार सातवें महीने वृद्धि हुई है साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फिलाडेल्फिया शाखा की व्यापारिक गतिविधियों में अनुमान से ज्यादा वृद्धि हुई है। वहीं श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में लगातार दूसरे महीने 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 29.97 अंक बढ़कर 12,318.14 अंक पर बंद हुआ और स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 4.11 अंक बढ़कर 1,340.43 अंक पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com