यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महंगाई पर चिंता के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में नरमी

खास बातें

  • फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष द्वारा महंगाई दर उच्च स्तर पर रहने का असर अमेरिका पर भी पड़ने की आशंका जताए जाने के बाद बाजारों में नरमी का रुख बना।
न्यूयॉर्क:

अमेरिकी शेयर बाजार के तीन प्रमुख सूचकांकों में से दो सूचकांक बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नानके द्वारा दुनियाभर में महंगाई दर उच्च स्तर पर रहने का असर अमेरिका पर भी पड़ने की आशंका जताए जाने के बाद शेयर बाजारों में नरमी का रुख बना। बर्नानके ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि अमेरिका में महंगाई दर ऊंचे स्तर पर पहुंचेगी लेकिन चीन और ब्राजील खाद्य पदार्थ और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से जूझ रहे हैं जिसका असर अमेरिका पर भी पड़ सकता है। औद्योगिक सूचकांक 6.74 अंक बढ़कर 12,239.89 पर बंद हुआ लेकिन दो अन्य प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 3.69 अंक गिरकर 1,320.88 और नैस्डैक सूचकांक 7.98 अंक गिरकर 2,789.07 अंक पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com