यह ख़बर 09 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका, यूरोप के शेयर बाजारों की सुधार

खास बातें

  • वाल स्ट्रीट में कारोबार की शुरुआत अच्छी रही और डाउ जोंस शुरुआती कारोबार में दो प्रतिशत मजबूती के साथ 11,000 को लांघ गया।
न्यूयार्क:

लिवाली समर्थन मिलने के कारण दुनिया भर के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को सकारात्मक रख देखने को मिला हालांकि एशियाई बाजारों में गिरावट रही। वाल स्ट्रीट में कारोबार की शुरुआत अच्छी रही और निवेशकों ने लिवाली पर ध्यान दिया। डाउ जोंस शुरुआती कारोबार में दो प्रतिशत मजबूती के साथ 11,000 को लांघ गया। अमेरिका के दो अन्य सूचकांक एसएंडपी 500 तथा नस्दक कंपोजिट में भी शुरुआत मजबूत रही। उल्लेखनीय है कि एसएंडपी द्वारा अमेरिका की रेटिंग घटाए जाने के बाद कल का सत्र दुनिया भर के शेयर बाजारों के लिए बड़ी गिरावट का रहा था। वहीं भारत, जापान तथा हांगकांग के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com