यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लंदन दंगे : इंश्योरेंस कंपनियों को नुकसान

खास बातें

  • दंगा कर रहे लोगों ने पिछले कई दिनों के दौरान सैकड़ों दुकानों और शोरूम्स में जम के लूट की और दुकानों में आग भी लगाई गई।
लंदन:

लंदन में हुए दंगों से यहां के व्यापारियों और इंश्योरेंस कंपनियों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। दंगा कर रहे लोगों ने पिछले कई दिनों के दौरान सैकड़ों दुकानों और शोरूम्स में जम के लूट की और दुकानों में आग भी लगाई गई। दंगों में यहां अब तक करोड़ों रुपयों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जानकारों का कहना है कि दंगे में तबाह हुई बहुत-सी दुकानों का इंश्योंरेंस था पर कई दुकानें ऐसी भी थीं जिनका इंश्योरेंस नहीं हुआ है। एक इंश्योरेंस कंपनी के मुताबिक दंगे से इंश्योरेंस सेक्टर को 100 मिलीयन पाउंड से ज्यादा के नुकसान हुआ है। इन दंगों से टूरिज्म इंडस्ट्री पर भी मार पड़ सकती है। लंदन में 2012 में ओलिंपिक खेल होने हैं और कहा जा रहा है कि दंगों से ब्रिटेन की छवि खराब हुई है जिसका असर टूरिज्म इंडस्ट्री पर देखने को मिल सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com