यह ख़बर 03 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ट्विटर वॉल स्ट्रीट में करेगा धमाकेदार प्रवेश

न्यूयार्क:

वॉल स्ट्रीट में ट्विटर की सूचीबद्धता से उत्साह है जिसे फेसबुक के बाद सबसे बड़े आईपीओ के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्विटर की सूचीबद्धता के बारे में कोई आधिकारिक तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि ट्विटर की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बुधवार को आ सकती है और बृहस्पतिवार से इसका कारोबार शुरू हो सकता है।

कंपनी न्यूयार्क शेयर बाजार में ‘टीडब्ल्यूटीआर’ संकेत नाम के तहत काम करेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वेडबश सिक्युरिटीज के इक्विटी अनुसंधान प्रमुख माइकल पैचर ने कहा कि इस आईपीओ के संबंध में उल्लेखनीय उत्साह है क्योंकि ट्विटर अजूबा उत्पाद है जिसकी तरह दूसरा उत्पाद नहीं बनाया जा सकता।