यह ख़बर 22 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स की शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 54,737 करोड़ रुपये बढ़ा

खास बातें

  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,881 करोड़ रुपये बढ़कर 2,81,349 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 7,415 करोड़ रुपये बढ़कर 1,37,650 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई:

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों ने बीते सप्ताह अपने बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 54,737 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें अकेले आईटीसी ने 18,881 करोड़ रुपये जोड़े।

बीते सप्ताह, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,881 करोड़ रुपये बढ़कर 2,81,349 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 7,415 करोड़ रुपये बढ़कर 1,37,650 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,136 करोड़ रुपये बढ़कर 1,57,536 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में ओएनजीसी ने बाजार पूंजीकरण में 6,502 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसकी बाजार हैसियत बढ़कर 2,48,408 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,422 करोड़ रुपये बढ़कर 1,40,834 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह, कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 4,832 करोड़ रुपये बढ़कर 1,90,217 करोड़ रुपये रहा, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 3,021 करोड़ रुपये बढ़कर 2,85,127 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान, टीसीएस ने एमकैप में 528 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 3,82,215 करोड़ रुपये रहा।