ADVERTISEMENT

जानें, भारत में कौन सा शहर है सबसे किफायती

मुंबई को लगातार तीसरे साल नौ प्रमुख शहरों में सबसे महंगा शहर करार दिया गया है, जबकि चंडीगढ़ को घूमने के लिहाज से सबसे किफायती शहर बताया गया है। यह बात एक सर्वेक्षण में कही गई।
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी12:46 AM IST, 04 Aug 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

मुंबई को लगातार तीसरे साल नौ प्रमुख शहरों में सबसे महंगा शहर करार दिया गया है, जबकि चंडीगढ़ को घूमने के लिहाज से सबसे किफायती शहर बताया गया है। यह बात एक सर्वेक्षण में कही गई।

यात्रा पोर्टल ट्रिपएडवाइजर के सालाना सर्वेक्षण में जून से अगस्त के दौरान तीन रात के लिए रुकने के लिहाज से लागत की तुलना की गई है।

यह सर्वेक्षण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता और चंडीगढ़ में दो लोगों के ठहरने के लिए लिहाज से किया गया है। इसमें तीन रात के लिए चार सितारा होटल, दोपहर और रात का खाना और टैक्सी का किराया शामिल है।

मुंबई में तीन दिन की छुट्टी बिताने का खर्च कुल 39,956 रुपये रहा, वहीं चंडीगढ़ में यह खर्च 21,849 रुपये रह जाता है। चेन्नई में बाहर खाने का खर्च सबसे ज्यादा 16,245 रुपये तक आंका गया, जबकि चंडीगढ़ में यह सबसे कम 7,596 रुपये रहा है। चेन्नई के बाद कोलकाता और बेंगलुरु का स्थान आता है।

मुंबई में होटल रूम का तीन रात का किराया सबसे ज्यादा 23,092 रुपये पड़ता है, जबकि जयपुर में औसत रूम किराया सबसे कम 10,650 रुपये पड़ता है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि ये दाम टेलीफोन और वेब सर्च के जरिये जुटाए गए और ये कीमतें इस साल 15 मई से 30 मई के बीच पता किए गए।

NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT