मुंबई:
देश के पांचवीं बड़ी आईटी सेवा कंपनी टेक महिन्द्रा लिमिटेड ने आज कहा कि 31 मार्च 2014 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 3.6 प्रतिशत घटकर 614.2 करोड़ रुपये रह गया।
टेक महिन्द्रा ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2013 की जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 637.7 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी की एकीकृत आय, जिसमें पूर्ववर्ती सत्यम कंप्यूटर का वित्तीय आंकड़े भी शामिल है, समीक्षाधीन तिमाही में 34.2 प्रतिशत बढ़कर 5,058.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पूर्व वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 3,767.3 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने वित्तवर्ष 2013.14 के लिए प्रति शेयर 20 रुपये (200 प्रतिशत) का लाभांश देने की घोषणा की है।