खास बातें
- देश का चाय उत्पादन 2010 के कैलेंडर वर्ष में 1. 3 प्रतिशत घटकर 96. 64 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है।
नई दिल्ली: देश का चाय उत्पादन 2010 के कैलेंडर वर्ष में 1. 3 प्रतिशत घटकर 96. 64 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। असम में उत्पादन घटने को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। देश में वर्ष 2009 में 97. 89 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। उत्तर भारत का चाय उत्पादन 1. 18 करोड़ किलोग्राम घटकर 72. 30 करोड़ किलोग्राम रह गया है, जबकि असम में उत्पादन 49. 99 करोड़ किलोग्राम से 48. 02 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2010 में उत्पादन 82 लाख किलोग्राम बढ़कर 22. 97 करोड़ किलोग्राम हो गया। दक्षिण भारत में चाय उत्पादन मामूली गिरावट के साथ वर्ष 2010 में 24. 33 करोड़ किलोग्राम रह गया जो वर्ष 2009 में 24. 41 करोड़ किलोग्राम था।