यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आयकर की छूट सीमा 3 लाख हो : समिति

खास बातें

  • वित्त मामलों की संसदीय समिति चाहती है कि आयकर छूट को मौजूदा 1 लाख 80 हजार की सीमा से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया जाए।
नई दिल्ली:

वित्त मामलों की संसदीय समिति चाहती है कि आयकर छूट को मौजूदा 1 लाख 80 हजार की सीमा से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया जाए और इस मामले पर ये समिति आज एक अहम बैठक करने जा रही है। बीजेपी नेता यशंवत सिन्हा की अध्यक्षता वाली यह कमेटी बैठक में डीटीसी बिल पर चर्चा करेगी।

इस बिल में आयकर छूट की सीमा 2 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव है हालांकि समिति का मानना है कि यह छूट तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक समिति का मानना है कि महंगाई काफी बढ़ गई है इसलिए सरकार को छूट भी बढ़ानी चाहिए। डायरेक्ट टैक्स कोड यानी डीटीसी बिल को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com