खास बातें
- टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में 10,000 से अधिक नैनो कारें बेचीं, जो अप्रैल, 2010 में बिकी कुल नैनो कारों से 184 फीसदी अधिक है।
मुम्बई: टाटा मोटर्स ने अप्रैल महीने में 10,000 से अधिक नैनो कारें बेचीं, जो अप्रैल, 2010 में बिकी कुल नैनो कारों से 184 फीसदी अधिक है। इसी अवधि में कम्पनी ने इंडिका मॉडल की 4,250 कारें बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़े से 53 फीसदी कम है। इस अवधि में इंडिगो मॉडल की कुल 5,282 कारें बिकीं। पिछले माह सुमो, सफारी, एरिया और वेंचर मॉडल की 3,843 कारें बिकीं, जो पिछले साल अप्रैल में इन श्रेणियों में बिकी कारों से 15 फीसदी अधिक है। इस दौरान जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में भी बढ़त का रुख देखा गया। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने कुल 64,383 वाहन बेचे, जो पिछले साल अप्रैल में बिके 57,199 वाहनों से 13 फीसदी अधिक हैं। निर्यात के मामले में भी कम्पनी ने पिछले माह 36 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 4,258 वाहनों का निर्यात किया।