खास बातें
- सिंगूर मामले में टाटा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। टाटा सिंगूर में दी गई जमीन वापस लिए जाने के खिलाफ हैं।
Kolkata: सिंगूर जमीन विवाद पर टाटा ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जिस पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने टाटा से अर्जी की एक कॉपी प. बंगाल सरकार को भी देने को कहा। दरअसल, टाटा मोटर्स नैनो के कारखाने के लिए उसे सिंगूर में दी गई ज़मीन वापस लिए जाने के खिलाफ है। कंपनी ने अदालत से प. बंगाल विधानसभा के उस बिल के अमल पर स्टे की अपील की है जिसमें टाटा को दी गई ज़मीन वापस लेकर किसानों को लौटाने की बात कही गई है। पश्चिम बंगाल की नई तृणमूल सरकार ने सत्ता संभालते ही सिंगूर में टाटा को दी गई ज़मीन की लीस रद्द कर दी और इस पर विधानसभा में एक बिल भी पास कराया। टाटा ने इसे कलकत्ता हाइकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन हाइकोर्ट ने टाटा की अर्जी पर स्टे देने से इनकार किया और अब टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है।